बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
31-Mar-2026 06:49 PM
By First Bihar
DESK:इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है, जहां ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकानदार को चमका देकर 22 लाख के स्वर्ण आभूषणों की चोरी कर ली गयी है। जिससे इलाके के सर्राफा कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
घटना जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स की है। जहां भीषण चोरी की घटना हुई है। बताया जाता है कि एक युवक कस्टमर बनकर आया था और गहनों का डब्बा दिखाने के लिए को कहा। दुकानदार गहनों का डब्बा लेकर काउंटर पर ज्वेलरी शॉप दिखाने लगा। इसी बीच किसी दूसरे काम में दुकानदार व्यस्त हो गया। इसी का फायदा उठाते हुए युवक गहनों से भरा डब्बा लेकर मौके से फरार हो गया।
जब तक दुकानदार कुछ कर पाता तब तक वो नौ दो ग्यारह हो चुका था। चोरी हुए गहनों की कीमत 22 लाख रुपये बतायी जा रही है। दुकानदार ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को और ओलिडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गयी।
अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। इस घटना से इलाके के सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.