MUNGER: मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है।
जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर बंगाली टोला का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस से सूरत जाने की फिराक में था और जनरल बोगी के पिछले हिस्से में बैठा हुआ था। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से करीब 14 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह गांजा बंगाल से खरीदकर सूरत में बेचने के लिए ले जा रहा था।यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के राजीव नयन और सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में की गई। टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल एक गिरफ्तारी के साथ पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन सवाल यह है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं ।