ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / PATNA NEWS: हरिलाल स्वीट्स के कई ठिकानों पर IT की रेड, हरि विला...

PATNA NEWS: हरिलाल स्वीट्स के कई ठिकानों पर IT की रेड, हरि विला से ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें बरामद

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम टैक्स चोरी के मामले को लेकर छापेमारी करने गई थी लेकिन हरिलाल स्वीट्स के मालिक के आवास हरि विला से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई। जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरि विला है।

20-Mar-2025 09:36 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। टैक्स चोरी मामले को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार को पटना के फेमस मिठाई दुकान हरिलाल स्वीट्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई। ब्रांडेड शराब की बोतलें देख आईटी की टीम भी हैरान रह गयी। 


विदेशी शराब की बोतलें छापेमारी के दौरान हरिलाल स्वीट्स के मालिक के आवास हरि विला से मिले हैं। शराब मिलने की सूचना इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को दी। इस बात की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जब्त किया। 


मौके से संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि हरिलाल स्वीट्स के मालिक का आवास बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटो इंडिया के बगल में है। आईटी की रेड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही शराब की बोतलें बरामद होने से पुलिस भी सकते में हैं। 


बुद्धा कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर राणा कुमार ने बताया कि इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही थी इसी दौरान 7 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। शराब मिलने की सूचना आईटी की टीम ने थाने को दी थी। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। वहां से एक व्यक्ति संदीप को हिरासत में लिया गया है। जिसे थाने पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सदन की रिपोर्ट