ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / अरबपति बिजनेसमैन की 70 बार चाकू घोंपकर हत्या, अमेरिका से लौटे नाती ने...

अरबपति बिजनेसमैन की 70 बार चाकू घोंपकर हत्या, अमेरिका से लौटे नाती ने प्रॉपर्टी के लिए किया मर्डर

Hyderabad businessman murder Case: हैदराबाद में एक नाती ने अपने अरबपति दादा की बेरहमी से हत्या कर दी है। संपत्ति के विवाद ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।

10-Feb-2025 10:09 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Hyderabad businessman murder Case: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से क्राइम की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 86 वर्षीय संस्थापक वेलामाती चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। 70 बार चाकू से हमला करके उनका मर्डर किया गया। उनके शरीर पर अनगिनत घाव थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। हत्या के तीन दिन बाद, पुलिस ने उनके नाती किलारू कीर्ति तेजा को अपने नाना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाती ने संपत्ति विवाद के चलते अपने नाना की बेरहमी से हत्या कर दी


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तेजा ने अपने नाना पर 70 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। तेजा ने अपनी मां पर भी हमला किया था, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी की रात को, 29 वर्षीय तेजा का जनार्दव राव के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर तेजा ने अपने नाना पर हमला कर दिया और करीब 70 बार चाकू से वार किए। हत्या करने के बाद, तेजा ने अपने खून से सने कपड़े बदले और सोमाजिगुडा स्थित अपने नाना के घर से भाग गया। लेकिन पुलिस ने उसे पंजगुट्टा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि तेजा हाल ही में अमेरिका से मास्टर्स की डिग्री पूरी करके हैदराबाद लौटा था। वह हैदराबाद के पश्चिमी कॉरिडोर में स्थित एक गेटेड कम्युनिटी, लैंको हिल्स में रह रहा था। तेजा अपने नाना राव से नाराज था। उसे लगता था कि उसके साथ परिवार के दूसरे सदस्यों की तुलना में भेदभाव किया जाता है। जनार्दन राव की तीन बेटियां और एक बेटा है। तेजा उनकी तीन बेटियों में से दूसरे नंबर की बेटी सरोजनी का बेटा है। जानकारी के अनुसार अमेरिका से लौटने के बाद आरोपी अपने नाना से गलत संपत्ति बंटवारे को लेकर बहस करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने अपने नाना पर 70 बार चाकू से वार करके उन्हें मार डाला। झगड़े के दौरान तेजा की मां और राव की बेटी, सरोजिनी देवी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर आगे की जांच कर रही है। आपको बता दें कि जनार्दन राव एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे। उनका शिप बिल्डिंग, एनर्जी और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन सहित कई क्षेत्रों में बड़ा योगदान था।