बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
28-Jan-2025 03:09 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सनकी पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया। युवक के लापता होने के बाद जब मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बरामद कर लिया। घटना पिपरा थाना के हरनारायना गांव का है।
दरअसल,पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने पत्नी के आशिक शुभलाल राम की हत्या कर उसके शव को जमीन में गाड़ दिया था। करीब 10 दिन बाद लोगों को यह जानकारी मिली की शुभलाल राम गायब है। मृतक की मां ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी अशोक राम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपियों को जेल तो भेज दिया लेकिन शव को बरामद नहीं कर सकी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही सत्येंद्र गिरी के खेत में शुभलाल राम का शव जमीन खोदकर बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जमा किए हैं। बताया जा रहा है कि शुभलाभ राम का अवैध संबंध अशोक राम की पत्नी ललिता देवी से था।
ललिता देवी के पति अशोक राम को जब इसकी भनक लगी तो अशोक राम ने अपनी पत्नी के आशिक को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। उसने शुभलाल राम की पहले हत्या की उसके बाद उसके लाश को जमीन में दफना दिया ताकि कोई सबूत नही रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब अशोक राम ने अपनी पत्नी को ही बता दिया कि तुम्हारे आशिक की हत्या करके हमने जमीन में गाड़ दी है।
चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही शव को जमीन से खुदाई कर निकालने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वही इस मामले में पहले ही अशोक राम को जेल भेजा जा चुका है।