मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2025 05:58 PM
By First Bihar
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना जिले के रमगड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 32 वर्षीय मुकेश राजपूत की 3 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो जाने के गहरे सदमे में उनकी पत्नी गीता ने तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। आखिरकार, 7 जनवरी को उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
पति की मौत से गीता मानसिक रूप से टूट गई थी। उन्होंने पति के शव के पास बैठकर यह भी कहा था कि "तुम घबराओ मत, मैं आ रही हूं।" उन्होंने पहले फांसी लगाने और फिर अपनी कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार उन्हें बचा लिया गया। अंततः, उन्होंने जहर खा लिया और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गीता और मुकेश की शादी 2019 में हुई थी और उनके दो बच्चे थे, जिनकी उम्र 2 साल और 4 महीने है। पति की मौत के बाद गीता बेसुध सी हो गई थी और लगातार यही दोहरा रही थी कि वह अपने पति के पास जा रही है। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.