मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण
22-Dec-2025 05:38 PM
By Vikramjeet
Bihar Crime News: हाजीपुर के मध्य विद्यालय रामचौरा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया और छात्र-छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने पहले युवक की पिटाई की, इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे काबू में रखने के लिए उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूल परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके।