कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
14-Apr-2021 05:20 PM
DESK : देश भर में कोरोना के बढ़ते कहर के बाद वैक्सीनेशन अभियान भी ज़ोरों शोरों से चल रहा है. इसी बीच कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने की भी खबर सामने आई है लेकिन राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच सरकारी अस्पताल से वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है. शहर के शास्त्री में स्थित कावंटिया अस्पताल से कोवैक्सिन टीके की 32 शीशियां चोरी हो गई हैं.
बता दें कि वैक्सीन की एक शीशी में 10 डोज रहते हैं. इस लिहाज से कुल 320 डोज चोरी गए हैं. अस्पताल के मेल नर्स ने शास्त्री नगर थाने में वैक्सीन चोरी होने का केस दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन 12 अप्रैल को गुम हुई थी. दो दिन बाद आज इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि CMHO ऑफिस से मिली भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सिन की 32 शीशी गुम हो गई है. वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर पर आने वाली वैक्सीन का पूरा रिकॉर्ड रहता है. इसलिए स्टोर से ही टीका के गायब होने की आशंका है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत के बाद मौके पुलिस पहुंची थी. जब पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की, तो स्टोर के आसपास के सभी कैमरे खराब मिले.
वैक्सीन चोरी होने के मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने भी अपने स्तर पर जांच कराई है. जांच में सामने आया कि वैक्सीन स्टोर से ही गायब हुई है. अस्पताल में मौजूद वैक्सीन सेंटर से दूसरे सेंटरों को भी वैक्सीन भेजी जाती है, जिसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है. इसकी पड़ताल से पता चला है कि स्टोर में वैक्सीन की इन्वेंटरी में पूरी मात्रा दिखाई गई है, लेकिन स्टॉक में वैक्सीन गायब है.