बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
31-Oct-2025 09:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है। आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुली धमकी दी कि रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।
जब निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने कहा कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी भड़क उठा और दोनों को गालियाँ देने लगा। उसने आगे धमकी देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।
इस दौरान आरोपी ने धार्मिक टिप्पणी भी की और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपास्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया।
घटना के बाद सांसद के सचिवों ने शिकायत दर्ज कराई। धमकी मिलने के बाद भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ लिखित ज्ञापन सौंपा।