Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
07-Nov-2025 03:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। नई दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
आशंका है कि यह रकम बिहार विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी। फोर्स ने इस मामले में बिहार के मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जब उससे रुपयों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
घटना की सूचना पर गोरखपुर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आयकर अधिकारी आशुतोष और चन्द्रमणि नकदी की जांच कर रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि बरामद राशि की गिनती पूरी हो चुकी है, जो कुल 99 लाख रुपये है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
उधर, बिहार में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में अब तक का सर्वाधिक 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है वहीं 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।