Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
08-Dec-2025 03:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कूरियर सर्विस ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पास आए एक बैग में संदिग्ध सामान है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुँची और संदिग्ध पार्सल को अपने कब्जे में ले लिया।
जांच के दौरान बैग खोलने पर पुलिस को 5000 पीस अवैध कोडीन सिरप बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह पार्सल पानीपत (हरियाणा) से नवगछिया भेजा गया था। पुलिस ने तुरंत कांड दर्ज कर लिया है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई जारी है।
नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना, परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी। कहा कि कूरियर कंपनी की सतर्कता के कारण कोडिन युक्त सिरप इतनी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। जो संगठित तस्करी का संकेत देती है। पानीपत से नवगछिया तक भेजे जा रहे इस पार्सल के प्रेषक व प्राप्तकर्ता की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम ने पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पार्सल को सुरक्षित जब्त कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और कोरियर कंपनियों को संदिग्ध पार्सल की तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध कोडीन सिरप की तस्करी में शामिल नेटवर्क का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पटना से सूरज की रिपोर्ट