इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
03-Jan-2026 12:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। गोपालगंज में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की बाजारू कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह मामला गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक घर के भीतर बड़ी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा गया है, जिसका संबंध अवैध तस्करी से है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बरौली थानाध्यक्ष एनिमा राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने बतरदेह गांव में छापेमारी कर राधेश्याम भगत के घर से करीब 10 पैकेट गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा का कुल वजन 1 क्विंटल 52 किलो है। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह गांजा किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा की खेती कहां की गई थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज