ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / गोपालगंज में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव गिरफ्तार, पैर में...

गोपालगंज में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित बदमाश महावीर यादव के बीच मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही पुलिस ने पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है।

01-Jul-2025 09:07 PM

By First Bihar

GOPALGANJ:- गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के पास पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही है।


इस पूरे मामले की जानकारी गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने दी है। उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के पास मंगलवार की देर शाम अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब कुख्यात अपराधी महावीर यादव को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ के दौरान अपराधी महावीर यादव के पैर में गोली लग गई। 


घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल,3 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किया हैं। घायल महावीर यादव को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महावीर यादव, पिता राजकुमार यादव, थाना सिधवलिया के बारहीमा गांव का रहने वाला है। वह छपरा,सीवान और गोपालगंज जिलों में लूट,छिनतई और रंगदारी जैसे मामलों में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


 पुलिस सूत्रों के अनुसार महावीर यादव कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में अपराधी के अन्य साथियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। गोपालगंज पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अपराधी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस अब महावीर यादव से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

REPORT-NAMO NARAYAN MISHRA/GOPALGANJ