Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
07-Feb-2026 07:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच गोपालगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। एनएच-27 स्थित चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से करीब 8900 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की बाजार कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गई। कुचायकोट थाना पुलिस, दर्पण सुमन के नेतृत्व में एनएच-27 पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक ट्रक को रोका गया। कागजात की जांच के बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टन बरामद हुए।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ट्रक चालक राजस्थान का निवासी है और यह शराब की खेप बिहार में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। बिहार में शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं।
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शराब की सटीक मात्रा और ब्रांड का मिलान किया जा रहा है। साथ ही तस्करी रैकेट के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लोड हुई थी और बिहार में किन ठिकानों पर इसकी डिलीवरी होनी थी। इसके लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स, रूट मैप और ट्रांसपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
इस बड़ी बरामदगी के बाद गोपालगंज पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा। सीमा क्षेत्रों और हाईवे चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और तस्करों की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा।