Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
06-Aug-2025 02:31 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इसीलिए आपराधिक वारदात को अंजाम देकर दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से आ रही है।
जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मांझा थाना क्षेत्र के धरमपरसा बाजार में स्थित एक आभूषण दुकान सुरभि ज्वेलर्स को बाइक सवार अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने धरमपरसा बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए और हथियारों के बल पर लाखों रुपये के गहनों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। कितने रूपये की लूट हुई है इसका पता दुकानदार से पुलिस लगा रही है। आभूषण कारोबारी इस घटना से काफी सदमे में हैं। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जाता है कि लूट की घटना के दौरान अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घटना के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सुरभि ज्वेलर्स में हुई लूट की बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार और मांझा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुट गयी है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। घटनास्थल पर सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार और सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी भी पहुंचे हैं और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।"
डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि हमारे पास जो इनपुट्स हैं, उसके मुताबिक तीन बाइक पर सवार 5 से 7 अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटी गई है। भागने के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी। हमने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अनुसंधान तेजी से जारी है।
"पुलिस का कहना है कि वह अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के बेहद करीब है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं कि दिनदहाड़े बाजार में लूट और फायरिंग कर आराम से फरार हो जाते हैं? क्या सुरक्षा व्यवस्था में कहीं चूक हुई? क्या अपराधियों को किसी स्थानीय सहयोग की भी आशंका है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।"






गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट