पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
25-May-2025 05:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बारात देखने गई युवती को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पहचान को मिटाने के लिए दरिंदो ने युवती के शव को तेजाब से जलाया है। घटना भोरे थाना इलाके के लखरावबाग की है।
बताया जाता है कि बीते 23 मई की रात भोरे थाना इलाके के जानकी नगर गांव में बारात आई थी। जिस बारात में शामिल होने के लिए सुनील यादव की बेटी शिल्पी यादव अपने घर से गई थी। घर के पड़ोस में शादी समारोह होने के कारण परिजन भी शादी में शरिक थे। इसी बीच देर रात 11:00 बजे के आसपास दो बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवती को अगवा कर लिया।
उधर, परिजन इस घटना से अनजान रहे। सुबह हुई तो परिजनों ने लड़की का खोजबीन शुरू की। पूरे दिन खोजबीन करने के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने भोरे थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस युवती को बरामद करती, तब तक बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को लखराव बाग स्थित शिव मंदिर के पोखर में फेंक दिया था।
इस पूरे मामले में भोरे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। शव मिलने के बाद परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भोरे-मीरगंज पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज