पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
24-May-2025 02:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां एक बारात में साटा के पैसों को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि शादी समारोह जमकर मारपीट हुई और दूल्हे को मंडप से अगवा कर लिया गया। घटना शनिवार को देर रात नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक की है।
बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से बारात नगर थाना के साधु चौक निवासी सुरेंद्र शर्मा की बेटी के लिए बारात आयी थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए दूल्हे पक्ष ने लौंडा नाच का आयोजन किया गया था। नाच के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
इस दौरान लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां मारपीट करने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गए। लौंडा पार्टी के सदस्यों जबरन दूल्हे को गाड़ी में बैठकर अपने साथ लेकर चले गए। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लौंडा पार्टी के सदस्यों ने उसके घर से आभूषण और कीमती सामान लूट कर अपने साथ ले गए है। इस घटना के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दीक्षित ने निर्देश पर नगर थाना पुलिस सहित कई थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अगवा दूल्हे का बरामद सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शादी के मंडप से एक व्यक्ति को उठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए सीवान के जामो थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस न्याय संगत कारवाही में जुट गई है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज