बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
02-Feb-2025 12:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बड़ी खबर गोपालगंज से निकलकर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। बाइक सवार बदमाशों पूर्व मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि एक अन्य युवक को भी गोली मारी गई है। घटना मीरगंज शहर के पावर हाउस के पास की है।
मृतक की पहचान वृन्दावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येन्द्र सिंह किसी काम से मीरगंज आए थे, तभी पावर हाउस के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मुखिया के भाई और एक अन्य शख्स को गोली लग गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हथुआ पीएचसी में भर्ती कराया, जहां पूर्व मुखिया के भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे शख्स को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।