Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
12-Mar-2026 03:51 PM
By First Bihar
Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज जिले में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैकुंठपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) आशा कुमारी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर एक युवक को शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उससे करीब आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में अदालत के आदेश पर बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने इस मामले को लेकर गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया था। अदालत के आदेश के बाद वाद संख्या 158/2026 के तहत बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 137/26 दर्ज किया गया है।
राहुल कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी मुलाकात शाहबाज आलम नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। शाहबाज आलम ने उसकी पहचान बैकुंठपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी से कराई। दोनों ने मिलकर उसे भरोसा दिलाया कि अगर वह स्कूल निर्माण के लिए बिल्डिंग मटेरियल उपलब्ध कराएगा तो उसका भुगतान कर दिया जाएगा और साथ ही उसे शिक्षक की नौकरी भी दिला दी जाएगी।
पीड़ित के अनुसार, दोनों की बातों पर भरोसा करते हुए उसने अपनी जामों स्थित दुकान से करीब आठ लाख रुपये का निर्माण सामग्री सप्लाई कर दिया। कुछ समय बाद 28 अप्रैल 2018 को उसे महारानी हथियाही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में योगदान करने के लिए नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। इसके साथ ही उसे शिक्षक आईडी और यू-डायस कोड भी दिया गया।
राहुल कुमार का कहना है कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उसने स्कूल से जुड़े कामों में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, वह 27 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल हुआ और सक्षमता परीक्षा भी दी, जिसमें वह सफल भी रहा। इसके बावजूद उसे कभी वेतन नहीं मिला।
काफी समय तक वेतन नहीं मिलने पर जब उसने इस मामले की जांच कराई तो पता चला कि उसे दिया गया नियुक्ति पत्र ही फर्जी है। इसके बाद उसने जिला पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आखिरकार थक-हारकर उसने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश के बाद बैकुंठपुर थाने में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी और शाहबाज आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में बैकुंठपुर थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।