Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
05-Jul-2025 06:58 PM
By First Bihar
Gopal Khemka Net Worth: बिहार की राजधानी पटना के नामचीन और सफल कारोबारी गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने न सिर्फ शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,बल्कि व्यवसायिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ा दी है। गोपाल खेमका के परिवारवालों से मिलने के लिए तेजस्वी यादव आज पहुंचे। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव बिहार की एनडीए सरकार और पटना पुलिस पर जमकर बरसे।
तेजस्वी ने कहा कि कुछ साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की हत्या की गयी थी,उस समय भी बिहार में एनडीए की सरकार थी। तेजस्वी ने कहा कि गोपाल खेमका की हत्या उस जगह पर की गयी है जहां डीएम-एसपी का आवास है और थोड़ी ही दूर पर गांधी मैदान थाना भी है। इस घटना के कई घंटे हो गये हैं लेकिन अभी तक एक अपराधी को भी पटना पुलिस पकड़ नहीं पाई है। तेजस्वी ने पटना पुलिस को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस पहुचती है यह हाल है पटना पुलिस का..हमारे घर के बाहर भी गोली चली लेकिन आजतक एक भी अपराधी को पुलिस पकड़ नहीं पाई। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की गाड़ी के सामने सरेआम अपराधियों ने फायरिंग की गई। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन व्यवसायी की हत्या नहीं होती है, बलात्कार नहीं होता है।
एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को देखकर बिहार में व्यवसायी काफी दहशत में हैं और पुलिस शराब के पीछे पैसा कमाने में लगी हुई है। तेजस्वी ने कहा कि इस तरह आपराधिक घटनाएं होती रही तो कौन बिहार आना चाहेगा। पीड़ित परिवार डरे और सहमे हुए हैं। भाजपा और नीतीश के शासन में यदि अपराध बढ़ रहा है तो मीडिया को इस बात को लोगों को बताना चाहिए। इस सरकार में ना सुनवाई हो रही है और ना ही कार्रवाई हो रही है। राजधानी का दिल गांधी मैदान को माना जाता है जहां बड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी ऐसे में अन्य जिलों का क्या हाल होगा भगवान ही मालिक है। पुलिस शराब में पैसा कमा रही है। शराब से पुलिस वाले इतना कमा लिये हैं कि जिन्दगी भर पैसे की कमी नहीं होगी। पुलिस के लोग शराब के पीछे पड़े रहते हैं और अपराधी घटना को अंजाम देखकर फरार हो जाता है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात में गोपाल खेमका कंकड़बाग स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी अपार्टमेंट के गेट के पास वो जैसे ही पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा मिला।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस लगी है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोशत व्याप्त है। पुलिस ने घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मौके पर मौजूद गार्ड व स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रशासन का दावा है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय जनता ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की। गोपाल खेमका की हत्या से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था में कितनी बड़ी चूक हुई है। एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की इस तरह से हत्या न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे व्यवसायिक समुदाय के लिए एक गहरी चोट है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले को सुलझा पाती है और दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा करती है।