मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
31-Aug-2025 09:24 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बांका में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां सरेशाम बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी। घटना बौंसी शहर के स्टेशन रोड में शनिवार की है। मृतक व्यवसायी की पहचान 41 वर्षीय नवीन भुवानियां के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यवसायी के सीने व पेट में चार गोलियां मारीं। इसके बाद आभूषण दुकान में लूटपाट भी की।
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड में सोना-चांदी का व्यवसाय करने वाले शिव भुवानियां के युवा पुत्र नवीन भुवानिया की दुकान शिव ज्वेलर्स पर शनिवार शाम करीब 7.30 बजे छह हथियारबंद बदमाश आए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने नवीन को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले।
गोलियों की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। जख्मी हालत में नवीन को बौंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान नवीन की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार मौके पर पुलिस पहुंची और दुकान को सील कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी है। ताकि मामले का खुलासा हो सके। वहीं, घटना के संबंध में एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।