ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar Crime News: बिहार में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: गया के शेरघाटी में आपसी रंजिश के चलते युवक को खेत में बुलाकर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ANMMCH गया रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News

10-Dec-2025 02:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के नवादा गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी परशुराम प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र प्रकाश रंजन के रूप में हुई है।


घायल के चाचा लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार, मंगलवार रात मामूली विवाद को लेकर आरोपी नीरज और प्रकाश रंजन के बीच कहा-सुनी हुई थी। इसी रंजिश में आरोपी नीरज ने बुधवार सुबह सरकारी विद्यालय के निकट स्थित खेत में प्रकाश रंजन को बुलाया और गोली मार दी। 


गोली युवक के मुंह के पास लगी है। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया।


इस बीच, पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। मौके से एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी