ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

बिहार में एक इंच जमीन के लिए हैवान बना भाई: कमरे में सो रहे पति-पत्नी पर पेट्रोल फेंककर लगाई आग, तीन लोग झुलसे

Bihar Crime News: बोधगया के अमवा गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई-भाभी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पति-पत्नी और बच्चा झुलस गए, पुलिस जांच में जुटी।

18-Jan-2026 04:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई मुकेश कुमार और उसकी पत्नी ने अपने छोटे भाई के कमरे में सोए हुए परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित राणा कुलेश्वर और उनका परिवार रात लगभग 2:30 बजे सो रहे थे। इसी समय मुकेश और उसकी पत्नी ने खिड़की के माध्यम से कमरे में पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और परिवार को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


पीड़ित महिला नीलू कुमारी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चलता आ रहा था। मुकेश ने कहा कि एक इंच जमीन ज्यादा तुम्हारे हिस्से में चला गया है, जिससे परिवार में बार-बार विवाद होता रहा है। पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई थीं। महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी पति-पत्नी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी