Police Encounter in Bihar: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां पुलिस ने डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी उसने पुलिस पर गोली चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी।
जानकारी के मुताबिक, गया में दो दिन पहले पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस एनकाउंटर फतेहपुर के तेलबीघा गांव के पास बीती देर रात हुई है।
बताया जाता है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही तेल बीघा गांव के पास पहुंची, तभी पुलिस को आरोपी नीतीश कुमार ने पुलिस पर गोली चल दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि दो दिन पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को मृतक के भतीजे नीतीश कुमार ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने बीते रविवार को गिरफ्तार किया था जबकि नीतीश फरार चल रहा था।
रिपोर्ट- नितम कुमार, गया