सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
11-Mar-2025 10:50 AM
By FIRST BIHAR
Jharkhand Breaking News: बड़ी खबर पड़ोसी राज्य झारखंड से निकल कर सामने आ रही है, जहां पुलिस एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है। रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया।
दरअसल, यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है। अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर झारखंड आ रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में हादसे की शिकार हो गई, तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर बागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो अनम साहू को जाकर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कुख्यात अमन साहू रांची के ठाकुर गांव के पास स्थित मतबे गांव का रहने वाला था। उसके ऊपर झारखंड में हत्या रंगदारी, एक्सटॉर्शन समेत 100 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था। साल 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उसकी तस्वीर लगातार वायरल होती रहती थी।