सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Mar-2025 07:12 PM
By RAKESH
ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। होली में अपराधी और बेलगाम हो गये हैं। इस बार इन्होंने अपनी उपस्थिति आरा में दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के.जी.रोड मोहल्ले की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक के चेहरे में बाएं तरफ गोली लगी है। चेहरे पर गोली आर-पार हो गयी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र निवासी अजीत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस टीम के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजन बदमाशों को गिरफ्तार करने और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।