ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के...

कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में मृतक की पत्नी पल्लवी को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर तनाव की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

20-Apr-2025 08:09 PM

By First Bihar

Karnatakaबेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। यह मामला अब हत्या की दिशा में बढ़ गया है। शुरुआती जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर ही हत्या का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


क्या है पूरा मामला?

रविवार को बेंगलुरु स्थित ओम प्रकाश के आवास पर उनकी मृत अवस्था में बॉडी बरामद की गई। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, संदेह की सुई सीधे उनकी पत्नी पल्लवी की ओर घूम गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत पल्लवी को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की।


रिश्तों में दरार और तनाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। दंपती का एक बेटा और एक बेटी भी है, लेकिन पारिवारिक विवाद समय के साथ बढ़ता गया।


कौन थे ओम प्रकाश?

ओम प्रकाश, 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वो मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने कर्नाटक पुलिस में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया।28 फरवरी 2015 को वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बने। जनवरी 2017 में वे सेवानिवृत्त हुए।


जांच जारी, कई पहलुओं पर नजर

बेंगलुरु पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनकी पत्नी पर पति की हत्या किये जाने का शक है। इसलिए उनकी पत्नी पल्लवी से गहन पूछताछ की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या था?