बेतिया एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर पड़ी घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज ‘चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज Bihar News : पटना में इस दिन लगेगी लोक अदालत, इन मामलों का होगा तुरंत निपटारा; ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन 1900 KM का सफर तय कर बॉयफ्रेंड से मिलने मुंबई से बिहार पहुंची युवती, मंदिर में रचाई शादी Bihar Crime News: दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, T20 फाइनल मैच देखने के दौरान विवाद; विकेट गिरने पर हुई जमकर मारपीट Bihar Crime News: दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, T20 फाइनल मैच देखने के दौरान विवाद; विकेट गिरने पर हुई जमकर मारपीट Bihar News : वंशावली बनाने के नियम में बड़ा बदलाव, सरकार के नए आदेश से इन लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा; इन्हें मिला कमान बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, मुख्यमंत्री बनने के सवाल को मुस्कुराकर टाला
20-Jan-2026 01:24 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना से सटे फतुहा में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह स्थित मजार के पीछे गंगा किनारे जाने वाली सड़क पर एक से डेढ़ साल के बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने सिर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया। सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। कान और बालों पर खून के धब्बे थे, चेहरे पर मिट्टी लगी हुई थी। पुलिस को धड़ नहीं मिला, जिससे हत्या और नरबलि की आशंका जताई जा रही है।
डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने 16 जनवरी से लापता अपने डेढ़ साल के बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले को भी जांच के दायरे में रख रही है।
नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सिर कैसे कटा और घटना कब हुई। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस लापता बच्चों की जानकारी खंगाल रही है।