बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
30-Jan-2025 08:06 PM
By First Bihar
khagaria crime: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है जहां किसान सलाहकार पर तीन राउंड गोली चलाई गयी है। इस दौरान किसान सलाहकार उमाकांत सिंह को एक गोली लग गयी है। गंभीर हालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांको चौक के पास की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। किसान सलाहकार को किसने और क्यों गोली मारी इस बात का पता लगाने में पुलिस लगी है। इस घटना की जांच की मांग परिजन कर रहे हैं। घायल किसान सलाहकार उमाकांत सिंह से पुलिस घटना की जानकारी ले रही है।
घायल के भाई सुनील कुमार ने बताया कि उनके भाई श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद वो घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। राजनीतिक साजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।