ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

रांची समेत झारखंड के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 750 करोड़ के GST घोटाले का मामला

झारखंड में 750 करोड़ रुपये के GST घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। रांची, जमशेदपुर, कोलकाता और मुंबई में 8 जगहों पर छापेमारी। शेल कंपनियों और हवाला नेटवर्क की भूमिका सामने आई।

07-Aug-2025 02:52 PM

By First Bihar

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई।


जानकारी के अनुसार, ईडी ने रांची, जमशेदपुर, कोलकाता और मुंबई समेत कुल 8 ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह मामला फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए 750 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें शेल कंपनियों और अनधिकृत वित्तीय माध्यमों का इस्तेमाल किया गया था।


रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में ईडी ने एक कारोबारी के फ्लैट पर छापा मारा। इसके अलावा, पांच से छह अन्य लोकेशनों पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, इस केस की शुरुआत शिव कुमार देवरा नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे मई 2025 में पकड़ा गया था। जुलाई 2025 में उसके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। 


ईडी को जांच में कई व्यक्तियों और फर्मों की संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं, जो अवैध धन को वैध बनाने की प्रक्रिया में शामिल थे। इससे पहले भी ईडी ने मई में इसी मामले में छापेमारी की थी। अब जांच के नए सिरे से मिले सबूतों के आधार पर दोबारा कार्रवाई की गई है।