मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Jan-2025 03:40 PM
By First Bihar
bihar crime news: पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बिजली मिस्त्री की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के अजगरवा सिसहनी पंचायत की है जहां नहर के पास धान के पुआल से मृतक की लाश बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर विवेक सिंह की लाश पर गई। जिसके बाद इस बात की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वो मौके पर पहुंच गये। फिर सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थाने की पुलिस भी पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुटी गयी।
घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी काजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही ललित सिंह, रोशन सिंह, प्रिंस और रंजीत सिंह के ऊपर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में चारों आरोपी कार से उनके घर पर पहुंचे थे और इन लोगों ने भी उनके पति विवेक सिंह को बुलाकर घर से साथ ले गये। जहां शराब पिलाकर उनकी हत्या कर शव को पुआल के पास फेंक दिया। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस हत्या का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।