बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
22-Jan-2025 11:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Crime News: देश की राजधानी नई दिल्ली में लूट की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बदमाशों ने व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ के गहने लूट लिये। दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार का शीशा गुलेल मारकर तोड़ दिया फिर एक करोड़ के गहने लूट लिए।
दरअसल ज्वेलरी व्यापारी करोल बाग स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम से शालीमार बाग अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात वे शोरूम से शालीमार बाग अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार में गहनों से भरा बैग रखा हुआ था। पीड़ित व्यापारी जब लक्ष्मीबाई कालेज के पास पहुंचे और ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुकी। तभी दो स्कूटी सवार बदमाश आ गए।
बदमाशों ने पहले गुलेल मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। फिर कार से गहनों से भरा बैग निकाल लिया और सराय रोहिल्ला की ओर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा लूटे गए गहनों की कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।