Bihar crime news : महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर बवाल, विरोध पर डायल-112 की जीप पर पथराव Amrit Bharat Express Bihar: नए साल 2026 में बिहार से चलेंगी 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा यह विशेष सुविधा CBI Raid: रक्षा मंत्रालय में तैनात आर्मी अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 2.36 करोड़ नकद बरामद Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: 31 दिसंबर तक करें आवेदन, 10 हजार के बाद मिलेंगे 2 लाख रुपये Bihar News: फर्जी दरोगा रवि परासर तीसरी बार पकड़ाया, तीसरी बार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार; जांच में खुल रही कई पोल Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई दिशा, इन जिलों में डेस्टिनेशन प्लान और 5-स्टार होटल निर्माण Patna News: बिहटा–दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत Bihar Weather: बिहार में अगले दो दिन तक कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट India Banded Places: कौन हैं भारत के वह 6 स्थान, जहां भारतीयों का जाना है पूरी तरह बैन? जानिए.. India Banded Places: कौन हैं भारत के वह 6 स्थान, जहां भारतीयों का जाना है पूरी तरह बैन? जानिए..
10-Feb-2025 12:53 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi crime news: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक वॉन्टेड आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ससुर की हत्या की थी। उसने अलग-अलग कारतूसों पर अपनी पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा था और ससुराल आकर ससुर को गोली मार दी थी। घटना के एक साल के बाद शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। दरअसल सीलमपुर इलाके में एक युवक ने हत्या करने के इरादे से पिस्टल की गोली पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। इसके बाद वह तीनों की हत्या करने ससुराल पहुंच गया। साला और पत्नी उसे वहां नहीं मिले, लेकिन ससुर मौजूद थे। आरोपी..ससुर को गोली मारकर भाग गया था। करीब दो महीने के बाद ससुर दिलेराम की मौत हो गई। एक साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
पुलिस की टीम आरोपी के खोज में लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च, 2024 को सीलमपुर के गौतमपुरी में दिलेराम नामक व्यक्ति को गोली मारने की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दिलेराम को दामाद प्रेमपाल पीछे से गोली मारकर भागा है। दिलेराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच दो महीने बाद दिलेराम की मौत हो गई। प्रेमपाल लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने 6 जून, 2024 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस से बचने के लिए प्रेमपाल ने मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और बैंक का इस्तेमाल नहीं किया। स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करती रही। इस बीच टीम को पता चला कि वह साहिबाबाद आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को 8 साल हो गए थे। उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर चलती थी। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। एक दिन उसके ससुर और साला घर पहुंचे और उसकी पिटाई की। बाद में वह अपनी बेटी को भी साथ ले गए। जिससे नाराज प्रेमपाल ने तीनों के मर्डर का प्लान बनाया साथ ही एक पिस्टल और तीन गोलियों का इंतजाम किया। तीनों गोलियों पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। वारदात वाले दिन वह तीनों की हत्या के इरादे से ससुराल पहुंचा था। वहां सिर्फ ससुर मिला। जिसे गोली मारकर वह मौके से भाग गया।