मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jan-2025 07:48 PM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब किराए के मकान में एक युवक ने फंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान यूपी के बलिया जिले के रसड़ा गांव निवासी मुन्ना सोनी के 23 वर्षीय बेटा विशाल कुमार के रूप में किया गया। बताया जाता है कि विशाल कुमार सोनी अपनी मां-पिता और एक भाई के साथ पिछले तीन वर्ष से गोपालगंज के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी स्व- अशोक तिवारी के मकान में रहता था और जंगलिया स्थित दुपट्टा सेंटर में मजदूरी करता था।
कल मृतक के बड़ी मां के श्राद्ध कर्म है। उसी में शामिल होने उसके पिता और मां अपने गांव गए थे। वह अपनी बहन के साथ आज अपने गांव जाने वाला था। इसी बीच यवक फंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब मृतक की बहन उसका शव पंखे से लटकता देख शोर मचाई। तो आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगो के सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना के सरेया वार्ड नंबर एक मे एक युवक का फंखे से लटकता शव बरामद हुआ है। हत्या है या आत्म हत्या, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज