Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
07-Feb-2020 09:24 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: इंटर परीक्षा में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवाने वाले DCLR पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा है कि आरोपी डीसीएलआर पर कार्रवाई की जा रही है और इस पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.
बिहार के मधुबनी में गोरगमा स्थित परीक्षा केंद्र से एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया था. जो सरकारी तंत्र व्यवस्था पर काला धब्बा है. वीडियो में दिख रहा शख्स फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद बताया जा रहा है. जो चीट चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवा रहा है. अभद्र तरीके से चीट चेकिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. फर्स्ट बिहार-झारखंड ने इस ख़बर को प्राथमिकता से चलाई. जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने आरोपी डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
वायरल वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद खुद लड़कियों के कपड़े उतरवाए जा रहे हैं. लड़कियों के स्वेटर, कोट और दुपट्टे तक शरीर से निकाल कर चेक किया जा रहा है. खुद डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद परीक्षा हॉल में मोबाइल से बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि सेंटर के अंदर मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध है.