Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश
14-Dec-2025 04:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के मंबी थाना क्षेत्र में घर के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. एनएच 27 से सटे मौलागंज में युवक के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी. शव के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं.
मृतक की पहचान मौलागंज निवासी मनोज महतो के पुत्र साजन कुमार महतो के रूप में हुई है। मौके पर सदर एसडीपीओं राजीव कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हत्यारों ने साजन की हत्या के बाद उसके शव को घर के आगे फेंक दिया था. एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच कर रही थी। वहीं युवक के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं.
आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसकी हत्या की है. युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है. शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों को सजा देने की मांग की. मृतक के भाई राजन कुमार महतो ने बताया कि उन लोगों का किसी से विवाद नहीं था लेकिन लगभग एक साल पहले रास्ते के जमीन को लेकर हिमांशु महतो से विवाद हुई थी.
घटनास्थल पहुंच सदर एसडीपीओं राजीव कुमार ने कहा कि सुबह जानकारी मिली कि घर के बाहर हत्या कर फेंक दिया है। परिवार ने हत्या की बात कह रहें हैं। पुलिस सभी ऐंगल पर जांच कर रहें है। मोबाइल मिला है उसकी भी जांच की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।