Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
07-Dec-2025 12:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण से हड़कंप मच गया है। यह घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां से किशोरी को अज्ञात स्थान पर उठा लिया गया।
अगवा लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के कोरिया रायपुर निवासी सिद्धांत कुमार सहित उसके परिवार के कई सदस्यों को नामजद किया गया है।
मां के अनुसार, उसकी बेटी कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में गई थी, जहां आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और लगातार फोन पर परेशान कर रहा था। तीन दिसंबर को लड़की अपने भाई के लिए खाना लेकर गांव की दुकान पर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया।
एफआईआर में आरोपी सिद्धांत कुमार के पिता सुधीर ठाकुर, आदर्श ठाकुर, उसकी मां और एक अन्य भाई को भी सहअभियुक्त बनाया गया है। उधर, थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।