मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jan-2026 07:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: दरभंगा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव से 1 जनवरी की रात से लापता मन्ना महतो और बादल मंडल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीते 3 जनवरी को मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया था। वहीं रविवार को पुलिस ने दूसरे युवक बादल मंडल का शव मिल्कीचक गांव में एक बगीचे में खोदे गए गड्ढे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बादल के हाथ-पैर बांधकर उसे गड्ढे में डाला गया और ऊपर से मिट्टी डालकर छिपाने की कोशिश की गई थी।
दोनों युवकों की हत्या बेहद बेरहमी से किए जाने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी दोस्तों के बीच विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस दोहरे हत्याकांड में आठ दोस्तों पर आरोप है।
पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ही बादल मंडल का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी की रात सभी दोस्त साथ में पार्टी कर रहे थे। रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों युवकों की बारी-बारी से हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ और गिरफ्तारियों के बाद पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा। दो युवकों की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा