सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
08-Sep-2025 05:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की दरभंगा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 15 लाख 76 हजार रूपए के खेल का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पूरा मामला 20 जुलाई का है, जब संजीव कुमार झा नाम के एक व्यक्ति ने दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका मोबाइल खो गया था जिसके कुछ दिन बाद उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 15 लाख 76 हजार रूपए की ठगी कर ली गई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए इस मामले पर पुलिस ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया।
तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई और मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर के शिवमंगल कुमार और सीतामढ़ी जिले के आनंद कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए ठगी की रकम निकालने की बात कही है।
उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा करने के बाद दरभंगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें। साइबर अपराधियों से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।