नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-Apr-2025 02:06 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में सोमवार रात राम नवमी के प्रसाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी जंग छिड़ गई। इस दौरान तीन लड़कों पर तलवार से हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ले में हुई।
मृतक की पहचान अभिषेक मंडल के रूप में हुई है, जबकि घायल दीपू कुमार और लाली मंडल का इलाज जारी है। सोमवार रात लालबाग मोहल्ले में रामनवमी के प्रसाद को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झड़प में बदल गया। तलवार से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि हर साल लालबाग डाकघर के पास चैती नवरात्रि के दौरान भव्य पूजा का आयोजन होता है। उनके बेटे ने रविवार को रामनवमी के दिन प्रसाद लेने के लिए वहां गए थे, जहां बबलू मंडल से उनका विवाद हो गया था। सोमवार को बबलू और उसके 6 अन्य साथियों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक, दीपू और करण घायल हो गए।
तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दीपू और करण का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।