Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
07-Aug-2025 08:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के दानापुर में गुरुवार को एक थर्ड जेंडर मेकअप आर्टिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय यशराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली की निवासी थीं। यशराज पिछले 10 वर्षों से दानापुर के आईपीएस मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर रोड नंबर 7 पर किराए के मकान में रह रही थीं।
पुलिस के अनुसार, यशराज का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में उस युवक ने यशराज से बात करना बंद कर दिया था। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। बुधवार रात 10 बजे तक यशराज को आस-पास के लोगों ने घर में देखा था। गुरुवार सुबह जब उनका कमरा अंदर से बंद मिला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां यशराज का शव फंदे से लटका मिला।
बताया जाता है कि यशराज पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं और दानापुर व गोला रोड स्थित ब्यूटी पार्लरों में काम करती थीं। हाल ही में वह एक पार्लर में कार्यरत थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।