बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
02-Jul-2025 11:45 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के चकाई अनुमंडल के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुट्टी इलाके से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी (Customer Service Point) संचालक श्रीमन यादव से ₹2 लाख 20 हजार रुपये की लूट कर ली गई।
घटना अपना ढाबा के समीप उस वक्त घटी जब श्रीमन यादव नकद राशि लेकर अपने कार्यालय की ओर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका, हथियार के बल पर डरा-धमका कर कैश छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लूट की घटना होते ही आसपास के लोगों ने श्रीमन यादव से संपर्क किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। चंद्रमंडीह थाना की पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पीड़ित संचालक का बयान दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी आपराधिक घटनाओं का गवाह रहा है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि सीएसपी संचालक अक्सर नकदी लेकर चलते हैं, जिससे वे अपराधियों के निशाने पर रहते हैं।
चकाई एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि, "घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।" बिहार के ग्रामीण इलाकों में सीएसपी संचालकों पर हमलों और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि बैंकिंग से जुड़े इन प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।