कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
09-Mar-2025 12:18 PM
By First Bihar
Crime news: बेगूसराय के स्टेशन रोड के पास धर्मशाला में संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिली है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला में 40 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। लाश मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। मृतका का पहचान गणिता कुमारी के रूप में की गई है। वह नावकोठी थाना क्षेत्र के चितरंजन सिंह की पत्नी थी। लाश मिलने की खबर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस धर्मशाला पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना स्थल पर मृतका की एक जोड़ी चप्पल व टूटी हुई चूड़ियाँ मिली है।
वहीं धर्मशाला में महिला की लाश मिलने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों के अनुसार वह तीन दिनों से गायब थी। मृतका का पति चितरंजन सिंह रिफाइनरी में चालक का काम करता है। मृतका के पति ने बताया कि बीते दो दिन पहले किसी बात को लेकर हम दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, उस कारण गुस्से में घर नहीं आ थी।
आज यानि रविवार को सूचना मिली कि स्टेशन रोड के पास वाले धर्मशाला में डेड बॉडी मिली है। हालांकि पति ने आशंका जताया है कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है जिससे पता चल सकेगा कि महिला की मौत किसी बीमारी के कारण हुई या फिर हत्या की गई है। नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही स्टेशन रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।