बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
23-Jan-2025 04:54 PM
By SONU KUMAR
Bihar News: बिहार में सुशासन का राज खत्म होता दिख रहा है। यहां जिंदा लोगों की कौन कहे अब मुर्दे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कटिहार से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कब्र खोदकर मुर्दे के सिर की चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में तरह तरह की चर्चा है।
दरअसल, पूरा मामला कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अन्तर्गत पैकवाहन गांव की है। यहां की रहने वाली एक महिला की अचानक प्राकृतिक मौत हो जाने के बाद परिजनों ने उसके शव को चौलहर पंचायत अन्तर्गत दिग्घी शमशान घाट में दफना दिया था। लेकिन गांव के लोगों में उस वक्त दहशत फैल गई जब कुछ लोगों ने बुधवार के सुबह शमशान घाट में दफ़न किए गए शव को क्षत-विक्षत स्थिति में देखा।
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन शमशान घाट पहुंचे और शव की हालत देखकर दंग रह गए। शव का सिर गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल शमशान घाट पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक, वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और छानबीन की जा रही है।
डीएसपी अजय कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस बल द्वारा जांच किया गया है। अभी तक स्पष्ट रूप से दफन किए गए शव के साथ छेड़छाड़ होने का साक्ष्य को ढूंढा जा रहा है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।