ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, दहेज में बाइक नहीं...

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, दहेज में बाइक नहीं देने पर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की जान ले ली. वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

13-Jan-2025 05:37 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खबर बेतिया से है, जहां संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव की है। 


मृतका की पहचान महोदीपुर गांव निवासी मनजीत राउत की 22 वर्षीय पत्नी प्रेमशीला देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि वह आठ वर्ष पहले वह अपनी बेटी की शादी मनजीत राउत से की थी। उसकी बेटी को एक लड़का और दो लड़की भी है। वही उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में हमेशा एक बाइक की मांग करते थे। उसके द्वारा दहेज में बाइक नहीं देने पर उसके बेटी के साथ हमेशा मारपीट व प्रताड़ित किया करते थे। जिसको लेकर आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व उसने कोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। 


उसकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज मे बाइक नही देने पर उसके बेटी को रविवार के देर शाम गला दबाकर हत्या कर दिया। वही उसके बेटी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले मे अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया