ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: सुबह-सुबह पूर्व डिप्टी सीएम के भाई के घर बैंड बाजा...

Bihar Crime News: सुबह-सुबह पूर्व डिप्टी सीएम के भाई के घर बैंड बाजा लेकर पहुंच गई पुलिस, किडनैपिंग के मामले में फरार है पिन्नू

Bihar Crime News: बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई के ऊपर एक शख्स का अपहरण करने और जबरन जमीन लिखनाने का आरोप लगाया है. इस मामले में मंत्री के फरार भाई के घर और स्कूल पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है.

18-Jan-2025 11:53 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: अपहरण और जबरन जमीन लिखवाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर बेतिया पुलिस की टीम शनिवार की सुबह-सुबह बैंड बाजा लेकर उसके घर पहुंच गई और कोर्ट से जारी इश्तेहार को घर के बाहर चश्पा कर दिया। अगर इसके बाद भी पिन्नू सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी।


दरअसल, बेतिया के शिवपूजन महतो अपहरण कांड में फरार चल रहे पिन्नू के खिलाफ पुलिस ने आज इश्तिहार चिपकाया है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस ने बैंड बाजा लेकर पिन्नू के आवास पर इश्तिहार चिपकाने पहुंची। रवि कुमार उर्फ पिन्नु पिछले शनिवार को पिस्टल के नोंक पर शिवपूजन महतो का अपहरण कर जबरन होटल में सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंत्री के भाई के खिलाफ आवाज उठाई थी। शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, तभी से रवि कुमार उर्फ पिन्नू फरार चल रहा था। तीन दिन पहले पिन्नू कोर्ट में सरेंडर हेतु पहुंचा हुआ था लेकिन पुलिस को देखकर वहां से भाग गया था। पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले को लेकर बेतिया पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है।


बेतिया पुलिस के भद पीटने के बाद पुलिस ने कल कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया। जिस पर आज पहले सुबह पुलिस ने बैंड बाजे के साथ पिन्नू के घर पर इश्तिहार चिपकाया है। पुलिस ने आवास पर इश्तिहार चिपकाने के बाद उनके जीडी गोयनका स्कूल पर भी इश्तिहार चिपकाया है। बता दें कि जिस पिस्टल एवं काली कार से शिवपूजन महतो का अपहरण करने पिन्नू गया था। वह उसकी पत्नी के नाम से है। उनकी पत्नी जीडी गोयनका स्कूल की डायरेक्टर हैं। पुलिस उनकी पत्नी की भी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।