मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Jan-2025 09:37 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: जमुई में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशोंने सिकन्दरा के ईटासागर गांव के धमना मुसहरी के पास बंधन बैंक के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक का कर्मी लोन का पैसा कलेक्ट कर लौट रहा था, तभी घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बंधन बैंक कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह लोन का पैसा कलेक्ट करने ईटासागर गांव होते हुए धमना की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने जबरदस्ती इनका रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
बैंककर्मी ने बताया कि बैग में एक टैब और 43,300 हजार कैश था। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिकंदरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन घटना की पुष्टि की गई है और उन्होंने कहा है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लगभग 60 हजार की लूट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।