चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
21-Mar-2025 05:44 PM
By FIRST BIHAR
Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक महिला के पति और बॉयफ्रेंड शराब के नशे में बेडरूम से मिले है। महिला ने पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला की हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेडरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। बेड पर पूर्व मंत्री की बहू संगीता की लाश पड़ी थी और उसके ठीक बगल में बॉयफ्रेंड सो रहा था जबकि महिला का पति सोफे पर सो रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि कमरे से मारपीट की आवाजें आ रही थीं। जब वहां गई तो रोहित ने 100 रुपए दिए और कहा कि बाहर से कुछ लेकर आओ। जिसके बाद इसकी जानकारी मकान में रहने वाली दूसरी किराएदार को दी।
जिसके बाद किराएदार महिला ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया और थाने ले गई। घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं।
पूरे मामले पर सिटी एसपी ने बताया कि संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम से बरामद किया गया है। बेडरूम में महिला का पति और बॉयफ्रेंड मौजूद थे। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री के परिवार में कोहराम मच गया है।