पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत
21-Jan-2025 01:33 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव वार्ड नंबर 5 में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मृतका की पहचान रोशन यादव की पत्नी 30 वर्षीय बबली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति रोशन यादव उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरी करता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। मृतका का एक पांच वर्षीय बेटा है। ग्रामीणों ने जब महिला का शव फंदे से लटका हुआ देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
मृतका के भाई रणवीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह बहन के घर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। परिजनों ने घटना की गहराई से जांच करने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ इसे आत्महत्या मान रहे हैं, तो कुछ इसमें हत्या की आशंका। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।