मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
31-Dec-2024 06:43 PM
By HARERAM DAS
Robbery In Begusarai: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार सीएमएस कंपनी के स्टाफ से चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल के पास की है।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित कर्मी की पहचान पटना जिला अंतर्गत हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले सेवक पासवान के बेटे सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस में स्टाफ है। प्रत्येक दिन की तरह विभिन्न जगहों से कंपनी का 4 लाख रुपए वसूल कर ई रिक्शा से एसबीआई बैंक मुख्य शाखा बेगूसराय में जमा करने जा रहा था।
इसी दौरान बीच रास्ते में मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा ई-रिक्शा को रुकवा कर हथियार का भय दिखाते हुए रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचकर आसपास लगे CCTV फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान के लिए छानबीन में जुट गई है।
उधर, बेगूसराय एसपी मनीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीमका गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।